home page

हरियाणा समेत कई प्रदेशों में बदला मौसम, आंधी चली, होगी भारी बारिश-ओले भी गिरेंगे

 | 
Weather changes in several states, including Haryana; gusty winds have set in, and heavy rain accompanied by hailstorms is expected
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा, राजस्थान समेत अब कई प्रदेशों में मौसम बदल गया है। राजस्थान व हरियाणा प्रदेश के कई जिलों मेें तेज आंधी चल रही है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसारहकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 12.06.2026 @ रात्रि 8.15 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, जींद जिलों व आसपास के क्षेत्रों में धूलभरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश भी संभावित

इसी के साथ आने वाले तीन घंटे में तेज बरसात शुरू होगी। भारत देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से बरसात और तूफान की चेतावनी आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानि 13 जून को 14 प्रदेशों में भारी बरसात और आंधी को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। इस आंधी के कारण कई राज्यों में नुकसान की आशंका है।

पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग विशेष रूप से सावधान रहें। हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के निर्माण होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है

WhatsApp Group Join Now

भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार यानि 13 जून को देश के 15 प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बरसात के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। मछुआरों और किसानों को बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है।