home page

हरियाणा प्रदेश में फिर तेजी से बदला मौसम, आज 6 जिलों में यलो अलर्ट

 | 
Weather changes rapidly again in Haryana; 'Yellow Alert' issued for 6 districts today

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार यानि 23 जून को बरसात को लेकर 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल जिला शामिल है। आने वाले दिनों में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से लगातार वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले 3 से 4 दिन तक हरियाणा में बरसात हो सकती है। बरसात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 


आपको बता दें कि सोमवार को प्रदेश के 8 जिलों में हल्की वर्षा हुई। इससे तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। रोहतक और भिवानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह तापमान पहले 40 डिग्री पार कर गया था।