home page

आज मौसम बेहद खराब, ओले गिरने व तेज बरसात की बड़ी चेतावनी, 21 प्रदेशों में अलर्ट

 | 
Weather conditions are extremely poor today; a major warning has been issued for hailstorms and heavy rain, with alerts in effect across 21 states
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार को मौसम खराब रहेगा। हरियाणा प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में हवा का ऊपरी चक्रवाती संचरण बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो 17 जून को 21 प्रदेशों के लिए बरसात-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इसी के साथ ही कई प्रदेशों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने से नुकसान की भी आशंका है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और तूफान कहर बरपा सकता है। अगर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

तेज आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़ें-बड़े वृक्ष जड़ से उखडक़र धाराशायी हो सकते हैं। घने जंगल वाले इलाकों से जाने से परहेज करें नहीं तो मुश्किलों में पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के हिसाब से बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र पंजाब से बिहार तक फैला हुआ है। हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में हवा का ऊपरी चक्रवाती संचरण बना हुआ है



मौसम में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो 17 जून को देश के 21 राज्यों में बड़ा बदलाव होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी से बचने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।