home page

आज कई प्रदेशों में मौसम के अंदर होगा बदलाव, चलेगी तेज हवा, होगी भारी बारिश-ओले भी गिरेंगे

 | 
Weather conditions will change in several states today; strong winds will blow, and there will be heavy rain and hailstorms
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शनिवार यानि 13 जून को कई प्रदेशों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानि 13 जून को 14 प्रदेशों में भारी बरसात और आंधी को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। इस आंधी के कारण कई राज्यों में नुकसान की आशंका है।

पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग विशेष रूप से सावधान रहें। हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के निर्माण होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है



भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानि 13 जून को देश के 15 प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बरसात के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। मछुआरों और किसानों को बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है।