home page

मौसम विभाग की चेतावनी! इन राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

 | 
Weather department warning! Rain accompanied by thunderstorms expected in these states; snowfall in the mountains

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज से एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार यानि 10 नवंबर 2026 से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है,  इसके कारण कई प्रदेशोंं में आंधी-तूफान के साथ भारी बरसात हो सकती है। इसी के साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने देश 13 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार रात्रि से उत्तर-पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की कुछ जगहों और अन्य स्थानों पर व्यापक रूप से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों में मौसम में कुछ खास बदलाव होने के आसार नहीं है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में 10 नवंबर से 14 नवंबर के बीच दक्षिण म्यांमार तटों के पास के इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

किन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में हल्की से लेकर भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है।