home page

25 दिसंबर 2025 का मौसम : क्रिसमस पर मौसम लेगा करवट, आज झमाझम बरसेंगे बादल, इन प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

 | 
Weather for December 25, 2025: Weather will change on Christmas Day, with heavy rain expected today, and heavy rain alerts in these states
mahendra india news, new delhi

मौसम में कल वीरवार यानि 25 दिसंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। देश में कई जगह क्रिसमस पर मौसम करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और कराईकल में रुक-रूककर भारी बरसात का अलर्ट है

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। इसका अक्ष 5.8 किमी ऊँचाई पर, समुद्र तल से ऊपर, लगभग 74ए पूर्वी देशांतर के साथ 32ए उत्तरी अक्षांश के उत्तर में स्थित है।


उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर भारत पर बनी हुई है। इसके कोर में हवाओं की गति लगभग 125 नॉट है, जो समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर बह रही हैं।दक्षिण तमिलनाडु पर बना चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे दक्षिण केरल क्षेत्र पर स्थित है। यह समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी की ऊँचाई तक फैला हुआ है।


एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढऩे की संभावना है।

 मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now


पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 24 घंटों के बाद गिरना शुरू होगा। उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान बिहार के कुछ इलाकों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बन सकती है।