home page

19 फरवरी, 2026 का मौसम: मौसम में रहेगा बदलाव, इन प्रदेशों में ओले गिरने व बरसात का अलर्ट

 | 
Weather for February 19, 2026: Weather changes, hailstorm and rain alert in these regions
mahendra india news, new delhi

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में वीरवार यानि 19 फरवरी, 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी से सटे क्षेत्र पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है।

अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढक़र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और भूमध्यरेखीय समुद्री क्षेत्र में और मजबूत होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और आसपास के पंजाब क्षेत्र पर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जो 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई के बीच स्थित है।


प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है, जो 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक, गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान होते हुए 1.5 किमी ऊंचाई तक फैली है।


हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम 
हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदला है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम के बारे में बताया है कि पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राजस्थान के ऊपर बने हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की हुई है तथा आज रात्रि को भी कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है जिससे विशेषकर दिन तापमान में गिरावट 3 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। 

WhatsApp Group Join Now


मौसम पूर्वानुमान:
कृषि मौसम विभाग, चौधरी चरण सिंह विवि के विभागाध्यक्ष मदनलाल ख्खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 19 फरवरी से 23 फरवरी  के दौरान खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट आने  की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान बीच बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी संभव है। आज और 19 फरवरी को उत्तराखंड में भी छिटपुट वर्षा और हिमपात हो सकता है। पंजाब,चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।


मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि संभव है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएँ चलने की संभावना है।