home page

4 फरवरी 2026 का मौसम : मौसम रहेगा खराब! बारिश-ओले और बिजली का खतरा

 | 
Weather for February 4, 2026: Bad weather awaits! Rain, hail, and lightning are expected
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देख्खने को मिलेगा। मौसम में बुधवार यानि 4 फरवरी को कई प्रदेशों में बरसात की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में छाएगा घना कोहरा, शीतलहर से कांपेगा यूपी, पंजाब और हरियाणा,दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का अहसास हो रहा है। पहाड़ी एरिया की बात करें तो बर्फ के पिघलने से उत्तर भारत में शीतलहर चलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 फरवरी को दिल्ली में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पडऩे की संभावना है। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

बर्फबारी की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय केंद्र शासित प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से कई जगहों पर बादल छाए रहने और बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के अधिकांश भागों में अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बरसात का अलर्ट जारी किया है। पंजाब के कुछ जिलों में पिछले 36 घंटे के दौरान बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया है। 


मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए करीब 9 जिलों में जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। मध्य यूपी में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के बीच बूंदाबांदी का अंदेशा है। अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा। उधर, बिहार में सर्दी का सितम जारी है। कई जिलों में कोहरे की स्थिति है।

WhatsApp Group Join Now