home page

6 जनवरी 2026 का मौसम : देश के तीन प्रदेशों में बरसात बढ़ाने वाली टेंशन, शीतलहर का भी अलर्ट

 | 
Weather for January 6, 2026: Rainfall in three states is likely to increase tension, and a cold wave is also on the cards
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल मंगलवार यानि 6 जनवरी को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश 3 राज्यों में बरसात टेंशन बढाऩे वाली है। 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 6 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बरसात की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले भागों में बरसात की तीव्रता ज्यादा होगी। कश्मीर के डोडा, बडगाम, शोपिया की ऊंची पहाडय़िों पर बारिश की चेतावनी है। हिमाचल के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली के ऊंचाई वाले हिस्से में बरसात की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाले गिरने की अधिक संभावना है।

शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के 15 जिलों में मंगलवार 6 जनवरी को शीतलहर का खतरनाक असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में अयोध्या, अमेठी, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली और आगरा में शीत लहर का कहर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली, उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और देहरादून में शीत लहर से परेशानी बढ़ेगी। पंजाब के मोगा, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर में में सुबह-सुबह शीत लहर की स्थिति रहेगी।

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढऩे वाला है। हालांकि, दोपहर में धूप खिलेगी। सुबह यात्रा करने के दौरान बेहद सावधान रहना होगा। 


यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी में 6 जनवरी को खतरनाक घने कोहरे देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, इटावा, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में कल यानी 6 जनवरी को कुछ जगहों पर पाले गिरने की अधिक संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात और मध्यम बरसात की संभावना है। 


हिमाचल में 6 जनवरी को मौसम बदलने वाला है। चंबा, मनाली में हल्की बारिश की संभावना है। इसके चलते तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


राजस्थान में 6 जनवरी को मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। सीकर, सिरोही, पीली और चुरू में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।