home page

13 अप्रैल 2026 का मौसम: 15 घंटे के अंदर 11 प्रदेशों के लिए तूफानी बरसात का अलर्ट; तेज गति से चलेगी हवाएं

 | 
Weather forecast for April 13, 2026: Torrential rain alert for 11 states within 15 hours; strong winds expected
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज सोमवार यानि 13 अप्रैल 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 15 घंटे के अंदर 11 प्रदेशों के लिए तूफानी बरसात व तेज गति से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 
देश के पूर्वी में आकाशीय बिजली और बादल गरजने की भी चेतावनी है। वहीं, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान में 13 और 14 अप्रैल को लू वाली हवा टेंशन बढ़ाने वाली है। 


इन प्रदेशों में होगी बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व केरल में मध्यम से लेकर भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। किसानों से बेहद सतर्कता बरतने को कहा गया है।
हरियाणा में मौसम ऐसा रहेगा
हरियाणा प्रदेश में 13 अप्रैल को हल्की बारिश की चेतावनी है। हरियाणा के जिन जिलों में बरसात की संभावना है उनमें अंबाला, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, पंचकुला, रोहतक और कैथल शामिल हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

पंजाब में मौसम 
पंजाब में 13 अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी है। पंजाब के जिन जिलों में बरसात की संभावना है, उनमें अमृतसर, चंडीगढ़, गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा, पठानकोट, लुधियाना, फाजिल्का और तरनतारन शामिल हैं।

दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिल्ली में सोमवार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

WhatsApp Group Join Now

यूपी में मौसम 
उत्तर प्रदेश में आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी यूपी में 13 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बरसात की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लू वाली हवा मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। 

बिहार में मौसम
बिहार में मौसम 13 अप्रैल को बारिश से राहत जरूर मिलेगी लेकिन गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। जिन जिलों में भीषण गर्मी पडऩे वाली है उनमें पूर्वी चंपारण, पटना, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगडय़िा और लखीसराय शामिल हैं।

उत्तराखंड में मौसम 
उत्तराखंड में मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 13 अप्रैल को ऊंचाई वाले इलाके में मध्यम बरसात और तेज हवा की चेतावनी है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बरसात की संभावना है उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ है।

हिमाचल में मौसम 
हिमाचल में भी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शिमला, किन्नौर, सोलन, सरमौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, मनाली में सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।