home page

27 अप्रैल का मौसम: 12 घंटे के अंदर 9 प्रदेशों में तूफानी बरसात का अलर्ट

 | 
Weather forecast for April 27: Heavy rain alert issued for 9 states within 12 hours
 mahendra india news, new delhi

मौसम में आज सोमवार यानि 27 अप्रैल को भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आंधी-बरसात एक बार फिर से प्रहार करने वाली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 27 अप्रैल को यूपी, बिहार समेत 9 प्रदेशों में झमाझम बरसात और तूफान का अलर्ट है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राज्यों और पहाड़ी राज्यों के कई जिलों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। बारिश के साथ-साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा पूर्वोत्तर झारखंड और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

देश के 9 प्रदेशों में बरसात-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को 9 राज्यों में बारिश-तूफान मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम 
दिल्ली (27 अप्रैल- खतरनाक लू वाली हवा चलेगी): दिल्ली में सोमवार को दिन में जानलेवा लू वाली हवा चलेगी। इस हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली में 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में मौसम 
हरियाणा (27-28 अप्रैल-भारी बरसात का अलर्ट): भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत में बरसात-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।