home page

30 अप्रैल का मौसम, 10 राज्यों में तूफानी बरसात का अलर्ट, कई प्रदेशों में गिरेंगे ओले

 | 
Weather forecast for April 30: Heavy rain alert for 10 states, hailstorms likely in several regions
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज वीरवार यानि 30 अप्रैल को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तूफानी बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 10 प्रदेशों में बारिश, तूफान और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। 
इस दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।पंजाब-हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
पंजाब-हरियाणा में 30 अप्रैल से 1 मई को भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई देगा। इन प्रदेशों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह, दोपहर और शाम-तीनों समय तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है।


राजस्थान (30 अप्रैल से 1 मई): पूर्वी हवाओं और बादल छाने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिलेगी। पूर्वी हवाओं के प्रभाव, बादल छाने और कुछ स्थानों पर आंधी चलने के आसार हैं। एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने का अनुमान है।