20 फरवरी 2026 का मौसम : 6 राज्यों में झमाझम बरसात की चेतावनी, स्पीड से हवा का होगा प्रहार
पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में शुक्रवार यानि 20 फरवरी 2026 को भ्भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 6 प्रदेशों में एक बार फिर से बरसात की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानि 20 फरवरी 2026 से लेकर 23 फरवरी तक 6 प्रदेशोंं में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं, इस दौरान 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
इसी के साथ ही 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 22-24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है। 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी है। 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में गरज और बिजली गिरने के साथ छिटपुट हल्की वर्षा की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 20 फरवरी को बरसात की संभावना तो नहीं है लेकिन तापमान में अब बढ़ोतरी जरूर होगी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार के बाद ग्रैप के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को बुधवार को हटा दिया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लखनऊ में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में 20 फरवरी को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बीते दिनों बारिश होने से कुछ जिलों में तापमान कम होने की संभावना है।
