15 जनवरी, 2026 का मौसम पूर्वानुमान: मौसम में बदलाव के साथ यहां पर होगी बरसात, अलर्ट
मौसम में पिछले कई दिनों से बरसात हो रही है। मौसम में कल यानि 15 जनवरी, 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, माहे और तटीय आंध्र प्रदेश में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश के समाप्त होने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।
एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊँचाई पर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम बह रही है, जिसमें हवा की गति लगभग 90 नॉट्स है।
मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं की एक द्रोणिका 5.8 किमी की ऊँचाई पर स्थित है, जिसका अक्ष लगभग 70ए पूर्व देशांतर के साथ 30ए उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 16 से 19 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
18 और 19 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 16 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। 16 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी। पंजाब और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
14 और 15 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति संभव है, जबकि 16 जनवरी को शीत लहर बनी रह सकती है। 14 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला पडऩे की आशंका बनी हुई है।
हरियाणा में पिछले कई दिनों शीतलहर चलने के साथ ठंड का असर बढ़ रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की तरफ से निजी व सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट नहीं आया है। स्कूलों में छुट्यिां को लेकर जैसे ही शिक्षा विभाग का अपडेट आएगा।
