home page

30 मार्च 2026 का मौसम : देश के 17 राज्यों में बरसात होगी, आंधी का भी चेतावनी

 | 
Weather forecast for March 30, 2026: Rainfall expected in 17 states, with a storm warning
 

30 मार्च 2026 का मौसम : देश के 17 राज्यों में बरसात होगी, आंधी का भी चेतावनी

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल सोमवार यानिन 30 मार्च 2026 से भी कई प्रदेशों में बदलाव रहेगा। जहां पर कई प्रदेशों में झमाझम बरसात होगी। इसी के साथ ही ओले गिरने व तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब समेत 17 प्रदेशों में बरसात आफत मचाने वाली है। इस दौरान 50 से लेकर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे गति से तूफानी हवा चल सकती है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

यहां पर बिगड़ेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च से 31 मार्च के बीच दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
आईएमडी के अनुसार 30 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भारी बरसात की उम्मीद है, इसके साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।


मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च व 31 मार्च को उत्तराखंड में, काफी बड़े इलाके में तेज रफ्तार की हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है, लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
इसी के साथ ही 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में और 30 मार्च को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

देश के 46 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी 
यूपी में (30-31 मार्च): कानपुर, लखनऊ, ओरैया, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, महामायानगर, ललितपुर, झांसी, सीतापुर, मैनपुरी, अलीगढ़, संभल, बिजनौर, बहराइच, फर्रुखाबाद, मेरठ, ज्योतिबाफुलेनगर, पीलीभीत शामिल हैं।
बिहार प्रदेश में ( 31 मार्च- 1 अप्रैल): पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया में बारिश की चेतावनी है।
उत्तराखंड में ( 30-31 मार्च): देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है, इसके साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी।
पंजाब में ( 30-31 मार्च): पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, जालंधर और फिरोजपुर में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
हरियाणा प्रदेश में ( 30-31 मार्च): अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, पानीपत, रेवाड़ी, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना है, इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
हिमाचल में ( 30-31 मार्च): शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, हमीरपुर, मनाली में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही तेज हवा के झोंके भी चलेंगे।
राजस्थान (30-31 मार्च): जयपुर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, बूंदी में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेंगी।
एम पी प्रदेश में 30 मार्च- 1 अप्रैल 2026 को ): भोपाल, ग्वालियर, दतिया, अशोक नगर, दमोह, पन्ना, सागर, छतरपुर, कटनी और पन्ना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।