home page

हरियाणा प्रदेश में फिर से बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बरसात

 | 
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में 5 हजार आबादी वाले रामपुरा ढिल्लों गांव में पानी की समस्या, 15 दिनों से नहीं पहुंचा घरों तक पानी 👇👇👇👇👇👇 https://mahendraindianews.com/india-news/water-crisis-in-rampura-dhillon-village-population-5-000/cid18847831.htm मेरी झोली भर दीजिये श्याम बाबा - Kanhiya Mittal Ji || श्याम भजन || Meri Jholi Bhar Dijiye Shyam Baba 👇👇👇👇👇👇 https://mahendraindianews.com/religion/fill-my-lapshyam-babkanhaiya-mittal-jishyam-bhaj/cid18841486.htm 👇👇👇👇👇👇 https://whatsapp.com/channel/0029VaePGlf0gcfKelO8g70l  Join this Link 👆👆👆👆👆👆+++++ * *
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मौसम के अंदर एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से 18 जून रात्रि से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 

इस के बाद एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से  22 व 23 जून के  दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में  ज्यादा बदलाव न होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।