home page

हरियाणा प्रदेश में आज रात को बदलेगा मौसम, इस दिन से होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 
Weather in Haryana to change tonight; heavy rainfall expected from this day—alert issued
 | 
 Weather in Haryana to change tonight; heavy rainfall expected from this day—alert issued

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में बरसात की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने 
मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, दिशा, नलियां तक आ गई है।  जिससे हरियाणा राज्य में पिछले एक सप्ताह से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहा व दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। परंतु मानसून जाने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव  हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने तथा 26 सितम्बर रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। 


इससे 27 से 29 सितम्बर के दौरान हरियाणा के उत्तरी  जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु बाद में राज्य में मौसम खुश्क संभावित।
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now