home page

12 सितंबर का मौसम : मौसम विभाग ने आज इन प्रदेशों के लिए जारी किया अलर्ट, झमाझम होगी बरसात

 | 
Weather of 12th September: Meteorological Department has issued an alert for these states today, there will be heavy rain
mahendra india news, new delhi

मौसम में इस बार सितंबर माह में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। कई प्रदेशों में मानसून की झमाझम बरसात हो रही है। मौसम आज शुक्रवार यानि 12 सितंबर 2025 को बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से आज के लिए यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। 


दिल्ली एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली व एनसीआर वालों को अब बरसात से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 सितंबर यानी आज किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रात्रि के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी 

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि मानसून टर्फ़ श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा होते हुए  उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने होने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों में चलेगी। 

WhatsApp Group Join Now

इसी के साथ ही हिमालय की तलहटियों की तरफ चलने से राज्य में मानसून की सक्रियता में 16 सितम्बर तक कमी बने रहने से राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर क्षेत्र के जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है परंतु  राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर) 


तथा दक्षिणी क्षेत्र के जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल) जिलों में वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में हल्की बढ़ोतरी से बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा   कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 16 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है। 


उत्तर प्रदेश में आज यानी 12 सितंबर को एक बार फिर आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

बिहार में 12 सितंबर को एक बार फिर से मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ जिलों में आसमान में बादल के साथ-साथ आकाशीय बिजली-वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 


पंजाब वालों को बाढ़ के बीच अब थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर से अगले पांच दिनों तक धूप निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।