13 सितंबर 2025 का मौसम, आज इन प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट.
Weather of 13 September 2025, heavy rain alert in these areas today
मौसम में आज से कई प्रदेशों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम 13 सितंबर 2025 को कई प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मुसीबतें बढ़ सकती हैं। हरियाणा प्रदेश में कई स्थानों पर हलकी बरसात की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली एनसीआर में 13 सितंबर भारी बारिश से राहत रहने की उम्मीद है। आने वाले सप्ताह में भी बारिश की उम्मीद कम ही है। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर भी कम हो रहा है, जिससे शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के घर लौटने की उम्मीद बढ़ती जा रही है।
उत्तर प्रदेश में आज (13 सितंबर) एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी है। आज (13 सितंबर) बिहार के कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में आज (13 सितंबर) को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में आज (13 सितंबर) भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
