14 अप्रैल 2025 का मौसम : कल इन प्रदेशों में फिर बढ़ेगा तापमान, HARYANA, राजस्थान और यूपी में बरसात की संभावना

 | 
Weather of 14 March 2025: Temperature will increase again in these states tomorrow, possibility of rain in Haryana, Rajasthan and UP
mahednra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल सोमवार यानि 14 मार्च 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक  दिल्ली-NCR समेत उत्तरी देश के कुछ एरियों में बरसात के बाद आमजन को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन एक फिर बार फिर दिन में धूप की तपिश ने गर्मी का अहसास करवा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 37 से 40 और न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री तक रह सकता है। वहीं यूपी, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बरसात की संभावना बन रही है।

दिल्ली में आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 अप्रैल को तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 20 किलोमीटर से 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। अधिकतम तापमान 40.2 से 42.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 से 24.0 डिग्री तक रह सकता है। 16-17 अप्रैल को लू वापसी कर सकती है। हवाएं तेज रहेंगी। इनकी गति 20 किलोमीटर से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। इसी के साथ ही आसमान साफ रहेगा। वहीं धूप तेज रहेगी। 

देश के इन हिस्सों में भी बरसेंगे बादल
पूर्व और पूर्वोत्तर देश में सोमवार को बरसात के साथ आंधी-तूफान आने की उम्मीद है। इसके साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी अलर्ट है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। हालांकि, देश के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर भारत और मध्य भारत के अधिकतर एरिया से पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को समाप्त हो जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now