home page

3 सितंबर 2025 का मौसम: कल इन प्रदेशों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी, देखे मौसम की ताजा रिपोर्ट

 | 
Weather of 3 September 2025: Heavy rain warning in these areas tomorrow, see the latest weather report
mahendra india news, new delhi

मानसून सक्रिय होने से जगह जगह बरसात हो रही है। मौसम में कल बुधवार यानि 3 सितंबर 2025 को भी बदलाव रहेगा। कल कई प्रदेशोंं में झमाझम बरसात होगी। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले सप्ताह में देश के कई प्रदेशों में भारी बरसात से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर, हरियाणा, दिल्ली में 3 सितंबर को भी भारी बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर फिलहाल अभी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। 


राजस्थान में 3 सितंबर को फिर से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, उनमें झालावाड़, प्रतापगढ़, बारन, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा शामिल हैं।

यूपी में ऐसा रहेगा मौसम
यूपी में 3 सितंबर को एक बार फिर से आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक अलीगढ़, मथुरा, आगरा, औरैया मेरठ, बागपत समेत अन्स जिलों में बरसात की चेतावनी है। 

WhatsApp Group Join Now

बिहार में मौसम 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में 3 सितंबर को बारिश से लोगों को राहत रहेगी। हालांकि, कई जिलों में आसमान में बादल के साथ-साथ आकाशीय बिजली-वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में 3 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल में मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 


हिमाचल में मौसम 
हिमाचल प्रदेश में 3 सितंबर को भी बरसात लोगों की मुसीबत बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, मसूलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने को कहा गया है। बता दें कि हिमाचल में बाढ़ और बारिश की घटनाओं के चलते अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।