home page

8 सितंबर 2025 का मौसम, आज इन प्रदेशों में भारी बरसात का अलर्ट, मौसम की ताजा रिपोर्ट

 
Weather of 8 September 2025, heavy rain alert in these areas today, latest weather report
 | 
 Weather of 8 September 2025, heavy rain alert in these areas today, latest weather report
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। कई प्रदेशों में झमाझम बरसात हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज का मौसम 8 सितंबर 2025 को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान वालों के लिए आज मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक राजसमंद, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डुंगरपुर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में आज (8 सितंबर) बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक 88 फीसदी आशंका है कि आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। 


यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक भारी बरसात का अलर्ट है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
आज 8 सितंबर बिहार के ज्यादातर जिलों में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं, 9 सितंबर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।