home page

1 अप्रैल 2026 का मौसम : 19 राज्यों में बरसात-तूफान की चेतावनी, इस गति से चलेगी तेज हवाएं

 | 
Weather of April 1, 2026: Rain and storm warning in 19 states, strong winds will blow at this speed
mahendra india news, new delhi

मौसम में कल बुधवार यानि एक अप्रैल 2026 को बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 1 अप्रैल 2026 के लिए देश के 19 प्रदेशों में तेज बरसात-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।  इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का डबल अटैक हो सकता है। इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक 1 अप्रैल को दिल्ली में भारी बारिश-आंधी की चेतावना जारी की गई है, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आईएमडी के मुताबिक 1 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बरसात-तूफान की उम्मीद है।


उत्तराखंड में 3 अप्रैल से 6 अप्रैल के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।


आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल और 6 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3, 4 और 6 अप्रैल को यही स्थिति रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 अप्रैल को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

WhatsApp Group Join Now


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास 3.1 से 9.4 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है। पंजाब और हरियाणा के आसपास निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इस सिस्टम से एक ट्रफ पश्चिम राजस्थान होते हुए पूर्वोत्तर अरब सागर तक फैला है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर निचले स्तर का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम यूपी से ओडिशा तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर फैला हुआ है। एक अन्य ट्रफ विदर्भ से तमिलनाडु तक मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए फैला है। 2 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, राजस्थान और केरल में गरज के साथ बरसात संभव है। 1 अप्रैल को पूर्वी यूपी, दक्षिण बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की बरसात की संभावना है।