home page

11 अप्रैल 2026 का मौसम : आज हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट

 | 
Weather of April 11, 2026: Today the weather will be like this in Haryana, Rajasthan and other states, alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। बरसात व ओलावृष्टि होने से अभी तक गर्मी का असर देखने को नहीं मिल रहा है। हरियाणा प्रदेश में मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल रात्रि को एक और पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 13 अप्रैल व 14 अप्रैल को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई  रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा  हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना  है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

दिल्ली व राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर तक गर्मी तेजी से अपने चरम की ओर बढ़ रही है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बादलों की हलचल और हल्की बारिश राहत की ठंडी सांस दे रही है। उधर, मुंबई और तटीय इलाकों में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, तो दक्षिण भारत में बदलते मौसम के साथ प्री-मानसून की दस्तक साफ महसूस हो रही है। राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन धूप काफी तेज होगी। 


पंजाब में ऐसा रहेगा मौसम 
पंजाब में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में दिन का तापमान 35-37 डिग्री के बीच रहेगा। उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना बना रहेगा। हल्के बादल छाए रह सकते हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली और कुल्लू घाटी में आज बादल छाए रहेंगे। 

WhatsApp Group Join Now