home page

12 अप्रैल 2026 का मौसम: 16 घंटे के अंदर 13 प्रदेशों में बरसात-तूफान का अलर्ट

 | 
Weather of April 12, 2026: Rain and storm alert in 13 states within 16 hours
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने संडे के दिन यानि 12 अप्रैल के लिए एक बार फिर से 13 प्रदेशों में बरसात और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक इस बरसात के दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। 

 
हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम 
हरियाणा प्रदेश में 12 अप्रैल को बरसात से राहत रहेगी। हालांकि, हरियाणा में अब तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के पानीपत,जींद, कैथल, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक में गर्मी का असर बढ़ेगा। 

पंजाब में मौसम 
पंजाब 12 अप्रैल को बरसात से थोड़ी भी संभावना नहीं है। लेकिन अब गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। 

जम्मू-कश्मीर में में मौसम 
जम्मू-कश्मीर में 12 अप्रैल से मध्यम से तेज बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है। 

WhatsApp Group Join Now

इन प्रदेशों बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 12 अप्रैल को हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में मध्यम से भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटप प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।


दिल्ली में मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 12 अप्रैल को दिल्ली में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवा भी चलेंगी। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

यूपी में मौसम 
उत्तर प्रदेश में आईएमडी के मुताबिक 12 अप्रैल को दिन में तेज हवा चलेगी लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कई जिलों में लू वाली हवा चलेगी।