home page

1 दिसंबर 2025 का मौसम : दितवाह चक्रवाती तूफान का 5 से अधिक प्रदेशों में दिखेगा असर, इन प्रदेशों में आज ऐसा रहेगा मौसम

 
Weather of December 1, 2025: Cyclone Ditwaha will affect more than 5 states, the weather in these states will be like this today
 | 
 Weather of December 1, 2025: Cyclone Ditwaha will affect more than 5 states, the weather in these states will be like this today
 mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज एक दिसंबर 2025 को भी बदलाव रहेगा। वैसे देखे तो श्रीलंका में कहर बरपाने के बाद चक्रवाती तूफान दितवाह अब अपने देश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में संभावित बरसात और गरज के साथ तूफान की आशंका है। 

मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इसका असर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से ओडिशा और बंगाल तक देखी जा सकती है। श्रीलंका में अब तक 190 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 

आज हरियाणा, दिल्ली का मौसम 
हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। 1 दिसंबर से दिनभर 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सुबह के समय शीत लहर लोगों को परेशान करेगी।

यूपी में मौसम ऐसा रहेगा
यूपी में भी तापमान अब तेजी से गिरने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार से उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी और ठंड का प्रभाव तेजी से महसूस होने लगेगा।

हिमाचल-उत्तराखंड में आज मौसम 
हिमाचल प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 1 दिसंबर को बिलासपुर और मंडी के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। 

WhatsApp Group Join Now

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार में अब ठंड का सितम बढऩे वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ही पारा में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगा।