home page

12 दिसंबर 2025 का मौसम: कई जगह पर छाएंगे काले बादल, घने कोहरे की चेतावनी

 | 
Weather of December 12, 2025: Dark clouds will cover many places, warning of dense fog
 mahendra india news, new delhi

मौसम में कल 12 दिसंबर को पूरा बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार यानी 13 दिसंबर को अब 3 शहरों में काले बादल छाएंगे। वहीं झारखंड, बिहार और यूपी में अगले सप्ताह से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। देश के उत्तर और पूर्वी के 12 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है।  मौसम कल यानि 12 दिसंबर को कहां पर कैसा रहेगा। इसकी जानकारी नीचे दे रहे है। 

आसमान में छाएंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार जहां पर बदलाव रहेगा। यानि शनिवार यानी 13 दिसंबर को दिल्ली में आसमान में काले बादल छा सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में भी 13 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी 13 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हल्की से हल्का धुंध छाए रहने की संभावना है। ठंडी हवा चलने की संभावना है। 

यूपी में ऐसा रहेगा मौसम 
यूपी में भी मौसम लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर को कुशीनगर,बरेली, अयोध्या, अमेठी, उत्तर प्रदेश में लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ के गुजरने के बादल छंटेंगे। आगरा, अलीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर में घना कोहरा पड़ सकता है।

WhatsApp Group Join Now

बिहार में ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे बिहार जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका है। विभाग ने दृश्यता प्रभावित होने के कारण लोगों को सुबह यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। 


उत्तराखंड में मौसम 
उत्तराखंड में 12 दिसंबर को मौसम बदलने की संभावना है। नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग में तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। बरसात नहीं होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लगातार पाला गिरने से तापमान में गिरावट आई है।