home page

15 दिसंबर 2025 का मौसम : इन प्रदेशों में आज शीत लहर का अटैक, आज घने कोहरे की चेतावनी

 | 
Weather of December 15, 2025: Cold wave attack in these states today, warning of dense fog today
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले दो दिनों से जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज सोमवार यानि 15 दिसंबर को पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। कई जगह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम होती जा रही है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। 


दिल्ली में आज सोमवार को खतरनाक प्रदूषण के स्तर के चलते धूप का दर्शन होने की संभावना कम ही है। सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह के समय सावधान रहने की जरूरत है।

उत्तराखंड और हिमाचल में लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। हिमाचल के मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शिमला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

देश के 16 शहरों में परेशानी बढऩे वाली हैं। यूपी के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयाग राज, बरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, हरियाणा प्रदेश के पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम में घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब के अमृतसर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, होशियारपुर में गहरी धुंध छाने की संभावना है। 

WhatsApp Group Join Now