2 दिसंबर 2025 का मौसम: मौसम होगा खराब, इन प्रदेशों के अंदर भारी बारिश का अलर्ट
| Dec 2, 2025, 07:17 IST
mahendra india news, new delhi
मैदानी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ठंड का असर बढ़ रहा है। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज मंगलवार यानि 2 दिसंबर को भी बदलाव रहेगा। हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान में ठंड का असर बढ़ेगा। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2, 3 और 4 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु–पुडुचेरी तट के पास बना गहरा दबाव, जो चक्रवात का अवशेष है, उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों ने यह प्रणाली दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब थी।
इसका केंद्र 12.8 डिग्री उत्तर और 80.6 डिग्री पूर्व पर स्थित था, जो चेन्नई से लगभग 50 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 130 किमी उत्तर-पूर्व, कुड्डलोर से 150 किमी उत्तर-पूर्व और नेल्लोर से 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व की दूरी पर था।
गहरे दबाव का केंद्र तमिलनाडु–पुडुचेरी तट से लगभग 40 किमी दूर है। यह सिस्टम तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ते हुए अगले 12 घंटों में कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 3.1 किमी ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व तेलंगाना, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी वर्षा हुई। तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें देखने को मिलीं।
दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व तेलंगाना, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश दर्ज की गई। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि बिहार और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्का कोहरा देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रही।