home page

22 दिसंबर 2025 का मौसम: हरियाणा समेत इन प्रदेशों में बदलेगा मौसम, बरसात

 | 
Weather of December 22, 2025: Weather will change in these states including Haryana, rain will occur
mahendra india news, new delhi

मौसम में कल सोमवार यानि 2025 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा प्रदेश में कई जगह पर बूंदाबांदी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगी।  पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर और मध्य भारत समेत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 22 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पंजाब और हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर के बीच कोहरे का असर दिखेगा।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि कश्मीर घाटी में 21 दिसंबर को कहीं-कहीं भारी बर्फबारी हो सकती है। कोहरे और ठंड के चलते सडक़, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे।


दिल्ली में 22 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन आंशिक बादल रहेंगे। मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 23 दिसंबर को हवाओं की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम को लेकर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया, हरियाणा 24 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 20 दिसंबर की रात से राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाएगा। 22 दिसंबर तक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे।
उत्तरी हरियाणा के एक दो क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी व नमी बढऩे से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। 24 दिसंबर से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज आएगी। इसी के साथ ही शीत लहर चलेगी। इससे रात के तापमान में 3 डिग्री से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ एरिया में पाला भी गिर सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में गहरी धुंध छाने की भी संभावना है।