home page

23 दिसंबर 2025 का मौसम: हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा, अलर्ट

 | 
Weather of December 23, 2025: Dense fog will prevail in North India including Haryana, Delhi, alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में मंगलवार यानि 23 दिसंबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। कश्मीर और हिमाचल में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद कई राज्यों में तेज हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के उत्तर भारत के बड़े एरिया मेंं घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, हरियाणा, पंजाब में 27 दिसंबर तक, यूपी में 23 तथा 25 से 28 दिसंबर, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 से 27 दिसंबर के दौरान रात्रि और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पडऩे की आशंका है। ठंड और कोहरे का असर आम जनजीवन के साथ-साथ सेहत पर भी पड़ सकता है।

दिल्ली में आज मौसम?
दिल्ली में मंगलवार को भी सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हुई। सुबह के समय लोगों को कंपकंपी वाली ठंड महसूस हुई। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 25 किलोमीटर रह सकती है।

यूपी में मौसम?
यूपी में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़का है। आने वाले दिनों में ठंड का असर जारी रहेगा। इसी के साथ ही घना और अत्यंत घना कोहरा का कहर भी जारी रहने वाला है। कोहरे के असर के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है।