home page

3 दिसंबर 2025 का मौसम : हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशोंं में कल ऐसा रहेगा मौसम

 | 
Weather of December 3, 2025: This will be the weather tomorrow in Haryana, Rajasthan, Delhi and other states
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल बुधवार यानि 3 दिसंबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गहरे दबाव का क्षेत्र, जो चक्रवातीय तूफान डिट्वाह का अवशेष है, पश्चिम-मध्य और इसके साथ लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर तमिलनाडु–दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास स्थित है।

यह सिस्टम दक्षिण–पश्चिम दिशा में मुड़ा है और एक डिप्रेशन में कमजोर हो गया है। 2 दिसंबर की सुबह 05:30 बजे ढ्ढस्ञ्ज पर यह 12.9 डिग्री अक्षांश और 80.5 डिग्री देशांतर के पास स्थित था, जो चेन्नई से दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 40 किमी, पुदुच्चेरी से 130 किमी उत्तर-पूर्व, कडलोर से 150 किमी उत्तर-उत्तर-पूर्व और नेल्लोर से 180 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में था।

इसके दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे और उत्तर तमिलनाडु–पुदुच्चेरी तट की ओर जाने की संभावना है तथा 2 दिसंबर की शाम तक यह डिप्रेशन के रूप में ही बना रहेगा।

इसके बाद यह तट की ओर बढक़र अगले 12 घंटों में एक सुचिह्नित निम्न दाब क्षेत्र में बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी ऊँचाई तक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है।
उत्तरी हरियाणा पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। असम पर एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है।

WhatsApp Group Join Now


हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम 
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान: जारी किया है। हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित।  इस दौरान 4 दिसंबर से एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 दिसंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान हवा में बार बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढऩे से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित। 

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और उत्तर तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज–चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। दक्षिण ओडिशा, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति हो सकती है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई। असम के कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई।