home page

10 फरवरी, 2026 का मौसम : मौसम का बदलेगा मिजाज, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

 | 
Weather of February 10, 2026: The weather will change, know what the weather will be like in the future
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम में आज मंगलवार यानि 10 फरवरी, 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दस फरवरी से 11 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को छोडक़र देश के अन्य इलाकों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और तटीय आंध्र प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर 64 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 21 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। यह सिस्टम 9 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के पास पहुंचने की संभावना है।


एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर स्थित है। उप-उष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम, जिसकी मुख्य हवाओं की गति लगभग 140 नॉट है, समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर पूर्वोत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है।

WhatsApp Group Join Now


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 10 फरवरी को इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ेगी तथा उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है।


अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।