home page

3 फरवरी 2026 का मौसम: कल 9 प्रदेशों में बरसात-तूफान की चेतावनी

 | 
Weather of February 3, 2026: Rain-storm warning in 9 states tomorrow
mahendra india news, new delhi

मौसम में कल मंगलवार यानि 3 फरवरी 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम में वैज्ञानिकों के अनुसार एक बार फिर से 9 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बरसात के दौरान 55 किलोमीटर से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। तेज हवा के चलते तापमान में भी कमी आएगी। 


मौसम विभाग के अनुसार 5 राज्यों में एक बार फिर से मूसलाधार बरसात की सं,भावना बनी हुई है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल है

23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
इसी के साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में शीतलहर की चेतावनी है उनमें यूपी के अयोध्या, बिजनौर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और पानीपत में भी सुबह में ठंडी हवा चलेगी। वहीं पंजाब के अमृतसर, पटियाला, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा और लुधियाना शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली एनसीआर में 3 फरवरी को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। सुबह के समय हल्की से मध्यम बरसात भी हो सकती है।  इस बारिश के चलते तापमान में कमी देखी जा सकती है। 


राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में मंगलवार को मौसम बिगडऩे वाला है। आईएमडी के अनुसार राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैउत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने यहां जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है