हरियाणा का मौसम: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, आज इन जिनों भारी बरसात की संभावना

हरियाणा में पिछले दो तीनों में बहुत ही कम बरसात हुई। इससे दिन के समय उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ने लगी है, वहीं धान की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कम बरसात व सिंचाई पानी कम मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। इसी बीच राहत भरी खबर ये है कि हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है।
Also Read - आज ऐसा रहेगा मौसम, कई जगह पर झमाझम बरसात, अलर्ट
हरिया मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है।आज हरियाणा के कई एरिया में मौसम खराब रहने की उम्मीद है। इसी के साथ ही बादल छाए रहने की वजह से उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
इन जिलों में खराब रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा के जिन जिलों में मौसम खराब रहेगा, उनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जींद, सोनीपत और सोनीपत शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों को आइसोलेटेड कैटेगरी में रखा है, जहां 25 फीसद तक बरसात संभावना है। इसी के साथ ही कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां हल्की से मध्यम बरसात होने की उम्मीद है। इन जिलों को डार्क ग्रीन कैटेगरी में शामिल किया गया है।