10 जनवरी 2026 का मौसम : शीतलहर के बीच 4 प्रदेशों में बरसात की चेतावनी, ये भी अलर्ट
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल शनिवार यानि दस जनवरी को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने 10 जनवरी के लिए एक बार फिर से 4 राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है। इतना ही नहीं उत्तर भारत और पूर्वी भारत के 29 शहरों में खतरनाक शीतलहर की भी चेतावनी जारी कर दी है।
मौसम विभाग ने देश के 4 राज्यों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को समुद्री तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस बारिश के होने से दक्षिणी राज्यों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक की कमी देखी जाएगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान करीबन 10 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है। यह आज 9 जनवरी सुबह 5:30 बजे ढ्ढस्ञ्ज पर 7.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 83.3 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था।
यह पोट्टुविल (श्रीलंका) से करीबन 160 किमी पूर्व, बाट्टिकलोआ से 190 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, हंबनटोटा से 260 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई (तमिलनाडु) से करीब 280 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व स्थित है।
इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 10 जनवरी की रात के आसपास त्रिंकोमाली और जाफना के बीच उत्तरी श्रीलंका तट को पार करने की संभावना है।
एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडल में एक गर्त के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर, लगभग 71ए पूर्वी देशांतर के साथ, 30ए उत्तरी अक्षांश के उत्तर में फैली हुई है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 10 जनवरी से 11 जनवरी के दौरान तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
10 जनवरी को तमिलनाडु में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। 10 जनवरी को केरल में भी भारी बारिश हो सकती है।
अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।
10 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। उत्तराखंड, मेघालय और राजस्थान के कुछ इलाकों में पाला पडऩे की संभावना है।
