home page

19 जनवरी 2026 का मौसम: हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट

 | 
Weather of January 19, 2026: Weather will be like this in Haryana, Delhi and other states, alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज 19 जनवरी 2026 सोमवार को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शहर के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। धूप निकलने के बाद दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होती दिख रही है। वहीं, रात को भी ठंडक में कुछ कमी आती दिख रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पहाड़ों पर बरसात और बर्फबारी के आसार जताए हैं। अगर यह शुरू होता है तो पश्चिमी विक्षोभ का असर गुजरने के बाद एक बार फिर लोगों को ठिठुरन वाली ठंड का अहसास होगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हवाएं ऐसी दिशा में चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी। 19 जनवरी को ठंड बढ़ सकती है और इसकी वजह यह है कि पश्चिमी हवाएं सही दिशा में चल रही हैं। इस बदलाव का असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार पर पड़ेगा, 

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अभी भी कोहरा दिख सकता है। राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कई जगहों पर आसमान में हल्के बादल छाए रहने, मध्यम कोहरा और कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की उम्मीद है।