home page

23 जनवरी 2026 का मौसम, हरियाणा, राजस्थान सहित 9 राज्यों में भीषण बरसात-तूफान का अलर्ट

 | 
Weather of January 23, 2026, heavy rain-storm alert in 9 states including Haryana, Rajasthan
mahendra india news, new delhi

मौसम में 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को सुबह से ही बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा समेत कई प्रदेशों में शुक्रवार को कई जगह पर बिजली चमकने के साथ बूंदाबादी व बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देश के 9 प्रदेशों में बरसात-पानी के साथ-साथ तूफान भी आ सकता है। इस तूफान के दौरान हवाएं 60 से लेकर 65 किलोमीटर तक की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी किया गया है।

9 प्रदेशों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 9 राज्यों में 23 जनवरी तूफान और भीषण बारिश का अनुमान है। जिन राज्यों में भारी बारिश होने वाली है उनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर से लेकर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 23 जनवरी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं, 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कडक़ने के साथ आंधी-तूफान आने का भी अलर्ट है।
 

WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में भी आज बरसात की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। वहीं, सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

उत्तराखंड में आज मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जाएगी।


मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज शुक्रवार को भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है उनमें शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश टेंशन बढ़ाने वाली है। 

राजस्थान में आज विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।