home page

24 जनवरी 2026 का मौसम : हरियाणा समेत 8 प्रदेशों में भारी बरसात के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेगी

 | 
Weather of January 24, 2026: Heavy rain and hailstorm alert in 8 states including Haryana, strong winds will also blow
mahendra india news, new delhi

दो दिन से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्दी के मौसम में ठंड के बीच भारी बारिश और तूफान ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने एक और नया अलर्ट जारी कर दिया है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ाकर रख दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 12 घंटे में 8 प्रदेशों में भारी बरसात, ओलावृष्टि और तूफान की बहुत अधिक संभावना बनी हुई है। वहीं, पहाड़ी प्रदेशों में भी मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। .

बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। जिन राज्यों में भारी बारिश होने वाली है उनमें यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। वहीं, फिर 26 जनवरी को भी हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।


12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
इसी के साथ ही मौसम विभाग ने जिन शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है उनमें यूपी के अयोध्या, प्रयागराज, झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ शामिल हैं। इनके अलावा बरसात के बाद दिल्ली में भी सुबह के समय शीत लहर चल सकती है। फिर गुरुग्राम और सोनीपत में भी तापमान गिरेगा। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, पटियाला, बठिंडा, होशियारपुर, गुरदासपुर में भी तापमान में कमी आएगी। 

WhatsApp Group Join Now


दिल्ली में 24 जनवरी को बारिश की संभावाना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय तापमान में कमी आएगी जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगीउत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए टेंशन भरा अलर्ट जारी किया है। इसके तहत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आज शनिवार को बारिश से राहत रहेगी। लेकिन कुछ जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जिन शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है