27 जनवरी 2026 का मौसम, 13 प्रदेशों में बरसात व तूफान की चेतावनी, इस गति से चलेगी हवा;
मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम में कल मंगलवार यानि 27 जनवरी को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने 13 प्रदेशों में एक बार फिर से भारी बरसात और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। घर से बाहर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में भी कल यानी मंगलवार को मौसम बिगडऩे वाला है। यहां कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
देश के 13 प्रदेशों में भारी बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग ने 27 जनवरी को देश के 13 प्रदेशों में भारी बरसात और तूफान का टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। प्रदेश बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। 27 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में तेज बरसात के साथ 40 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इसके अलावा 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।
उत्तर भारत के 23 जिलों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी को उत्तर भारत के जिन 23 जिलों में शीतलहर चलेगी उनमें यूपी का प्रयागराज, शाहजहांपुर, सीतापुर, रामपुर, अमेठी, आगरा, अयोध्या, कानपुर, रायबरेलीमथुरा, टुंडला शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र में भी सुबह में 15 से 20 की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
उत्तराखंड में मौसम
उत्तराखंड में 27 जनवरी को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल, देहरादून, चमोली, रुद्र प्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, उधमसिंह नगर,मसूरी और बागेश्वर जिले में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
हिमाचल प्रदेश में कल यानी 27 जनवरी को तेज आंधी के साथ भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
