31 जनवरी 2026 का मौसम: कल इन प्रदेशों में झमाझम बारिश की चेतावनी, इस गति से चलेगी हवा
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल शनिवार यानि 31 जनवरी 2026 को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों को 8 प्रदेशों में झमाझम बरसात और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ अगले 24 से 48 घंटों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की बरसात होने की प्रबल संभावना है। जानिए शनिवार के दिन मौसम की ताजा रिपोर्ट।
8 प्रदेशों में में झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बढ़ी ठंड के बीच मौसम विभाग ने कुल 8 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है। जबकि लद्दाख, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।..
हिमाचल-उत्तराखंड समेत में बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। अगले 24-48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। वहीं चंडीगढ़, पंजाब हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। जबकि दोपहर के समय सतह पर हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंट की रफ्तार से चलने की संभावना है।
्र
राजस्थान में 31 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक गरज-चमक के साथ झमाझम बरसात हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में शनिवार के दिन ओवावृष्टि की भी प्रबल संभावना है। इससे फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। अगले कुछ दिनों में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
