7 जनवरी 2026 का मौसम : कड़ाके की ठंड के बीच कई प्रदेशों में बदलेगा मौसम, चेतावनी
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल बुधवार यानि 7 जनवरी को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पश्चिमी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 7 जनवरी के दौरान कोहरा देखने को मिलेगा. जबकि मध्य प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 जनवरी, 2026 को शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत संभावना है।
हरियाणा में मौसम
हरियाणा में प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के लिए जाना जाता है। यहां पर 7 जनवरी 2026 को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता काफी कम हो सकती है। दिन चढऩे के साथ धूप निकलने की संभावना तो है, लेकिन ठंडी हवाएं, जिन्हें हम शीत लहर कहते हैं, दिन भर ठिठुरन महसूस कराएंगी।
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश 3 राज्यों में बरसात टेंशन बढाऩे वाली है। 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बरसात की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले भागों में बरसात की तीव्रता ज्यादा होगी। कश्मीर के डोडा, बडगाम, शोपिया की ऊंची पहाडय़िों पर बारिश की चेतावनी है। हिमाचल के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली के ऊंचाई वाले हिस्से में बरसात की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाले गिरने की अधिक संभावना है।
दिल्ली में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढऩे वाला है। हालांकि, दोपहर में धूप खिलेगी। सुबह यात्रा करने के दौरान बेहद सावधान रहना होगा।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी में मौसम खतरनाक घने कोहरे देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, इटावा, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में कल कुछ जगहों पर पाले गिरने की अधिक संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात और मध्यम बरसात की संभावना है।
हिमाचल में 7 जनवरी को मौसम बदलने वाला है। चंबा, मनाली में हल्की बारिश की संभावना है। इसके चलते तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में 7 जनवरी को मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। सीकर, सिरोही, पीली और चुरू में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
