home page

19 मार्च 2026 का मौसम: हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में मौसम बदला, होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 
Weather of March 19, 2026: Weather changes in Haryana, Punjab, Rajasthan, heavy rain will occur, alert
 | 
 Weather of March 19, 2026: Weather changes in Haryana, Punjab, Rajasthan, heavy rain will occur, alert
mahendra india news, new delhi

 मौसम में वीरवार यानि 19 म्मार्च को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम आ रहे परिवर्तन को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए आने वाले कुछ दिनों के लिए हल्की बा की संभावना जताई है। उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को,हिमाचल प्रदेश में 19 मार्च को, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण हरियाणा के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मध्य मध्य प्रदेश पर 0.9 किमी ऊंचाई पर स्थित है। पूर्वी राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी 0.9 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी तक फैला चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। मराठवाड़ा से लेकर गल्फ ऑफ मन्नार तक ट्रफ दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजर रही है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 20 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। 20 मार्च को इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी और बारिश संभव है।

WhatsApp Group Join Now


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च को राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, आंधी और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा और अंडमान-निकोबार में अगले 24 घंटों में बरसात और गरज-चमक की संभावना है। 19 मार्च को गुजरात में भी बारिश और गरज-चमक हो सकती है।