home page

21 मार्च 2026 का मौसम: हरियाणा यूपी समेत 17 राज्यों बरसात-आंधी की चेतावनी, 23 जिलों में बड़ा कहर

 | 
news
 mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में शनिवार यानि 21 मार्च 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर से लेकर से लेकर पूर्वी भारत तक बरसात और तूफान का कहर जारी है। इस बीच एक बार फिर से मौसम विभाग ने टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है, शनिवार को यूपी, दिल्ली और हरियाणा समेत 17 प्रदेशों में बरसात-आंधी का कहर देखने को मिलेगा। वहीं, 10 से अधिक प्रदेशोंं में ओले गिरने से फसल को नुकसान पहुंच सकता है। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली से किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है

मौसम कैसा रहेगा 21 मार्च
देश उत्तर-पश्चिम भारत ( दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड)
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 21 मार्च को दिल्ली, यूपी, हरियाणा में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरने के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। 

आईएमडी के अनुसार 23 मार्च से 26 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और 23 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर मध्यम हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।
पूर्वी और मध्य भारत में बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 21 मार्च को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तेज बारिश-तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तूफानी हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक 21 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा से 80 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।


इन जिलों में होगी झमाझम बरसात
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार को 21 मार्च से 23 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और बलरामपुर में भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी है। इसके अलावा बिहार के पटना, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। इसी के साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ शामिल हैं। वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में बरसात कहर बरपाएगी।

WhatsApp Group Join Now