home page

5 मार्च 2026 का मौसम : 5 प्रदेशों में बरसात-आंधी का अलर्ट, तेज हवा के साथ गिरेगी बिजली

 | 
Weather of March 4, 2026: Rain and storm alert in 5 states, lightning will strike along with strong winds

 mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम में आज 5 मार्च 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 6 दिनों के लिए 6 राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। आकाशीय बिजली और बादल गरजने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उत्तर भारत में सबसे ज्यादा प्रभाव दिखेगा। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे गुजरात तट के पास १.५ किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में चक्रवाती परिसंचरण ५.८ किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। 5 मार्च से पश्चिमी हिमालय पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डालेगा।


 मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले २४ घंटे के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है।5 मार्च  से 9 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, 5-9 मार्च को हिमाचल प्रदेश और 5 मार्च को उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now

अगले 5 -8 मार्च दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है।