home page

1 नवम्बर, 2025 का मौसम: आज से बढ़ेगा ठंड का असर, इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात

 | 
Weather of November 1, 2025: The effect of cold will increase from today, there will be heavy rain in these states
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज एक नवंबर 2025 को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवात मोंथा का अवशेष अब एक गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।


यह प्रणाली उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ रही है और कल तक यह बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के रास्ते एक साधारण निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर पडऩे की संभावना है। पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना अवदाब उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर पडऩे की संभावना है।


थाईलैंड की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैला हुआ है। हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राजस्थान, कच्छ (गुजरात), तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।

राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बरसात
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में एक नए मौसमी चक्र के असर से बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में कई जगह हल्की से मध्यम बरसात हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, आज भी उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बरसात होने की उममीद,  वहीं राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों के उदयपुर कोटा संभाग में आगामी 3-4 दिन हल्की मध्यम बरसात की गतिविधियां जारी रहेंगी।

देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, नेपाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

WhatsApp Group Join Now


असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ भागों और तटीय आंध्र प्रदेश मेंहल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राजस्थान, कच्छ (गुजरात), तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।