home page

28 नवंबर 2025 का मौसम: सक्रिय चक्रवाती तूफान सेन्यार के बाद एक और तूफान की दस्तक, 4 प्रदेशों में आंधी-बारिश का अलर्ट

 | 
Weather of November 28, 2025: After the active cyclonic storm Senyar, another storm hits, thunderstorm and rain alert in 4 states
mahendra india news, new delhi

ठंड का असर तेजी से बढऩे लगा है। इसी बीच आज शुक्रवार यानि 28 नवंबर 2025 को मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए तापमान में उतार-चढ़ाव, घने कोहरे और कई राज्यों के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास बना गहरा दबाव तेजी से मजबूत हो रहा है, जो अगले कुछ घंटों में चक्रवात में बदल सकता है। इसके चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी से बरसात बारिश होने की संभावना है।


लेकिन इसके समानांतर बंगाल की खाड़ी में बना दूसरा सिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है, अगले 48 घंटों में तमिलनाडु-पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल की ओर बढ़ेगा।

सेन्यार की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तट के पास 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इस दौरान चार राज्यों के मछुआरों को मछली पकडऩे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now

पंजाब-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एनसीआर में 28 से 30 नवंबर के बीच सुबह के वक्तघने कोहरे की संभावना जताई है। जबकि पूर्वी राजस्थान में 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक घना कोहरा छाया। वहीं पंजाब में 28 और 29 नवंबर को कोल्ड वेव के हालात बन सकते हैं। जबकि राजस्थान में 3 दिसंबर और 4 दिसंबर 2025 को कोल्ड वेव की स्थिति की चेतावनी जारी कर दी गई है।