home page

26 अक्टूबर का मौसम: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने से रहेगा मौसम, भारी बरसात होगी, अलर्ट

 | 
Weather of October 26: Due to the formation of a cyclonic storm in the Bay of Bengal, the weather will remain, there will be heavy rain, alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज रविवार 23 अक्टूबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग दबाव प्रणाली सक्रिय हैं, जिनके कारण अगले कुछ दिनों में दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार यह सिस्टम 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम एवं पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बन जाएगा।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। दिल्ली में 20 से 23 अक्टूबर के बीच जब प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था, तब ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई थी। पल्मोनोलॉजिस्ट (फेफड़ों के डॉक्टर) और स्त्री रोग विशेषज्ञों ने बताया कि यह बढ़ोतरी साफ देखी गई। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स इस दौरान 'बहुत खराब' श्रेणी में था। 

यूपी में मौसम 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 26 अक्टूबर को यूपी में कोई बड़ी वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं है। राज्य में मुख्यत: साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहने का मौसम रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना बहुत कम है। 


उत्तराखंड में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड हो रही है। हाल में हुई बर्फबारी के बाद मौसम में कुछ बदलाव भी देखने को मिला। हालांकि 25 अक्टूबर को राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। 

WhatsApp Group Join Now


हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, यानी अधिकांश इलाकों में मौसम सूखा और ठंडा मौसम बने रहने की संभावना है। 27 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव शुरू होगा और 28 अक्टूबर को हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना रहेगी। कल के दिन दिनभर साफ या आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।