home page

21 सितंबर 2025 का मौसम: बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम उठने से कई राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट

 | 
Weather of September 21, 2025: Heavy rain alert in many states due to a new system rising from the Bay of Bengal
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज रविवार यानि 21 सितंबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। आज कई प्रदेशों में बरसात होगी। 
भारत मौसम विभाग के मुताबिक म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 25 सितंबर के आसपास एक नया कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से, ओडिशा में 23-26 के दौरान, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर 24-26 सितंबर के दौरान भारी बरसात की संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर अगले 4-5 दिनों तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 21 सितंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री अधिक रहेगा। शाम और रात के समय हवा की गति कम होकर 15 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट ले रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में आज हल्की बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, अब आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में कही भी बारिश की संभावना नहीं है। राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार देर शाम तक जारी रही और उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। 

WhatsApp Group Join Now


मॉनसून की विदाई के लिए इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आमतौर पर सितंबर के आखिरी दिनों में मॉनसून की विदाई होती है लेकिन यहां अभी भी बारिश हो रही है।