home page

8 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, तमिलनाडु-केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 | 
Weather patterns to shift on November 8; heavy rain alert issued for several states, including Tamil Nadu and Kerala

 mahendra india news, new delhi

मौसम में कल रविवार दीपावली के दिन यानि 8 नवंबर को भी मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई प्रदेशों में बरसात होगी। बता देंं कि देश के उत्तर में जहां सुबह-शाम की ठंड और शुष्क मौसम का असर बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कई प्रदेशों में बरसात की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। 8 नवंबर को खासतौर पर तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में भारी बरसात के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। देश के 5 राज्यों में अगले 12 घंटे भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। जानिए किन राज्यों में मौसम मचाएगा हलचल और कहां लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के 7 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 8 नवंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट है। केरल और माहे में भी भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार में भी आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। दूसरी ओर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में 8 नवंबर को किसी बड़े बारिश अलर्ट के संकेत नहीं हैं। 

कई प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी
दीपावली के दिन यानि 8 नवंबर को दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। केरल और माहे में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार यानि 8 नवंबर के लिए बरसात या आंधी का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन 11 और 12 नवंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।